180

छत्तीसगढ़ में हुआ नक्सली हमला: CISF की गाड़ी उड़ाई, 2 जवान शहीद

दीवाली के त्योहार के ठीक अगले ही दिन छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला हुआ है. नक्सलियों ने यहां बम धमाके से CISF की बस को उड़ा दिया है, इस हमले में 2 जवान शहीद हो गए हैं. इस बस में दो जवानों के अलावा 3 स्थानीय नागरिकों की भी मौत हुई है. इस घटना में सात जवान बुरी तरह से घायल हुए हैं, इनमे से तीन जवानों की हालत नाजुक बनी हुई है. ये हमला दंतेवाड़ा के बचेली में हुआ.

घटना उस वक्त हुई जब सुबह CISF की एक टीम मिनी बस में सवार होकर आकाश नगर की ओर रवाना हुई थी. यह टीम वैसे तो रूटीन गश्त पर थी लेकिन जवानों को लौटते वक्त अपने साथियों के लिए स्थानीय बाजार से साग सब्जियां भी लेकर लौटना था.

158

कर्नाटक में उपचुनाव मे कांग्रेस-JDS गठबंधन ने 5 मे से 4 सीटों पर दर्ज की

कर्नाटक में 3 लोकसभा और 2 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं. यहां सत्ताधारी गठबंधन कांग्रेस-जेडीएस ने भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका दिया है. बेल्लारी और जामखंडी में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. वहीं मांड्या लोकसभा और रामनगर में जेडीएस ने जीत दर्ज की है.

बेल्लारी, शिमोगा और मांड्या लोकसभा सीट पर नतीजे आए हैं. इनमें से बेल्लारी, शिमोगा सीट बीजेपी के कब्जे में थी. जबकि मांड्या सीट जेडीएस के पास थी. मंगलवार को आए उपचुनाव नतीजे में बीएस येदियुरप्पा बेटे बीवाई राघवेंद्र येदियुरप्पा शिमोगा सीट से जीत हासिल कर सके हैं.

बेल्लारी लोकसभा सीट से बीजेपी के दिग्गज नेता श्रीरामल्लू सांसद थे, लेकिन विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद उन्होंने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद हुए उपचुनाव में पार्टी ने उनकी बहन शांता को प्रत्याशी बनाया था उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार वीएस उग्रप्पा ने करारी मात दी है. मांड्या लोकसभा से जेडीएस उम्मीदवार एलआर सीवराम्मे गौड़ा ने जीत हासिल की है.

157

अयोध्या में शुरू दिवाली महोत्सव,दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जंग सूक भी रहेंगी मौजूद

देश में राम मंदिर निर्माण को लेकर छिड़ी बहस के बीच मंगलवार को रामनगरी अयोध्या दीपों से सजाई जा रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में आज अयोध्या में ऐतिहासिक दीपोत्सव मनाया जाएगा. इस भव्य आयोजन की साक्षी दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जंग सूक भी रहेंगी. सूक भी अयोध्या पहुंच गई हैं.

मंगलवार दोपहर को अयोध्या में झांकी निकाली गई. रामायण के किरदारों के साथ अयोध्या के सड़कों पर झांकी निकाली गई. पूरे रास्ते लोगों ने सभी का स्वागत किया. इस दौरान हजारों की भीड़ सड़कों पर उतरी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या पहुंच चुके हैं. योगी आज यहां कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं.

योगी और किम जंग सूक के पहुंचने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया. छोटी दिवाली के अवसर पर अयोध्या में सरयू नदी के तट पर ना सिर्फ आज लाखों दीपक जलेंगे बल्कि लेज़र लाइट की झलक भी दिखाई जाएगी. वहीं, भव्य रामलीला का मंचन भी होगा.

143

धनतेरस पूजा के लिए मुकेश अंबानी पहुंचे उत्तराखंड के प्रसिद्ध मंदिर

धनतेरस पूजा के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी उत्तराखंड पहुंचे हैं. पूरे भारत में आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है. धनतेरस की पूजा इसलिए की जाती है ताकि व्यक्ति पर भगवान लक्ष्मी की कृपा बनी रहे. (फोटो- कमल नयन)

धनतेरस पूजा के लिए मुकेश अंबानी पहुंचे उत्तराखंड के प्रसिद्ध मंदिर अंबानी सोमवार सुबह 9 बजे उत्तराखंड में भगवान बद्रीनाथ के दर्शन करने पहुंचे. करीब आधा घंटा उन्होंने विशेष पूजा अर्चना की.

धनतेरस पूजा के लिए मुकेश अंबानी पहुंचे उत्तराखंड के प्रसिद्ध मंदिर बद्रीनाथ में विशेष पूजा अर्चना करने के बाद अंबानी केदारनाथ के लिए रवाना हो गए. यहां भी उन्होंने भगवान की पूजा की. (फोटो- कमल नयन)

142

मोदी नहीं इंदिरा थीं हिटलर जैसी, कांग्रेस पर रविशंकर का पलटवार

लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना हिटलर से किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी आगबबूला है. सोमवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कांग्रेस पर ही सवालों की बौछार कर दी.

रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि खड़गे साहब पीएम मोदी को हिटलर कह रहे हैं, ये कांग्रेस की हताशा है. आप लोग मर्यादा खो रहे हैं. रविशंकर बोले कि मोदी जी नहीं बल्कि इंदिरा जी ने हिटलर की तरह काम किया था, उन्होंने देश में इमरजेंसी लगाई.

गौरतलब है कि कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के साथ वही करना चाहते हैं जो तानाशाह हिटलर ने जर्मनी के साथ किया था.