प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दिल्ली के लिए अद्भुत उपहार ,45 मिनट में दिल्ली से मेरठ तक का सफ़र तय कर सकेंगे दिल्ली वासी

328

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पहले चरण का उद्घाटन किया. एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने यहां पर रोड शो किया.प्रधानमंत्री का ‘रोड शो’ निजामुद्दीन ब्रिज से शुरू हुआ.

 यह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का लगभग नौ किलोमीटर का पहला चरण है.रोड शो के दौरान एक दूसरी खुली गाड़ी में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी पीएम मोदी के साथ-साथ चलते नजर आए. पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए इस भीषण गर्मी में लोग एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़े दिखे और पीएम को देखते ही उनका चेहरा खिल उठा.भारत के पहले 14 लेन के दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे के पहले चरण का काम भी पूरा हो गया.

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर 14 लेन के अलावा 2.5 मीटर का साइकिल ट्रैक भी होगा.दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के बारे में पीएम मोदी परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से जानकारी लेते हुए.

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद दिल्ली से मेरठ जाने में 45 मिनट का ही समय लगेगा, जबकि फिलहाल इस रूट पर अक्सर ट्रैफिक जाम होने की वजह से 2 घंटे से ज्यादा समय लग जाता है. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे बनने पर 7566 करोड़ रुपये का बजट है.