सलमान खान को किया जोधपुर पुलिस ने बेल, सात मई को है अगली तारीख

132

सलमान खान को जोधपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया है. वह जोधपुर एयरपोर्ट से चार्टर्ड प्लेनन में मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं. सलमान को आज दोहपर जोधपुर सेशंस कोर्ट से काला हिरण शिकार मामले में जमानत मिल गई. 50 हजार के दो निजी मुचलकों पर जमानत दी गई है जोधपुर के व्यवसायी राजकुमार शर्मा एवं चंपालाल सोनी ने कोर्ट में 25-25 हजार रुपये के मुचलके पेश कर जमानत दी. जमानत मिलने के बाद सलमान के वकील महेश बोड़ा ने कहा कि हमें न्यारय मिला. बिश्नोई समुदाय के वकील ने बताया कि सलमान देश कोर्ट के आदेश के बिना नहीं छोड़कर जा सकते सलमान को 7 मई को फिर से कोर्ट में पेश होना पड़ेगा.
सेशंस कोर्ट के जज रवींद्र जोशी ने ट्रांसफर होने के बावजूद आज सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई की मामले की सुनवाई से पहले सत्र न्यारयाधीश रवींद्र कुमार जोशी और सलमान को सजा सुनाने वाले सीजेएम देव कुमार खत्री के बीच चैंबर में बातचीत भी हुई खबरें आ रही थीं की सलमान को जेल में वीआइपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है. इन सभी खबरों को जेल अधिकारी ने सिरे से खारिज किया है। जेल अधिकारी ने कहा कि सलमान को जेल में कोई वीआइपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है . उन्हें जेल का खाना ही खाने को दिया जा रहा है जेल अधिकारी ने यह भी कहा कि जेल में कोई सेल्फी नहीं ली गई .

इस बीच जेल में सलमान की पहली (गुरुवार) रात बेचैनी में कटी बताया गया है कि रात में सोने से पहले सलमान ने उसी जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपित 'कथावाचक' आसाराम से थोड़ी बात भी की उल्लेखनीय है कि सलमान को जोधपुर के निकट कांकणी गांव में एक अक्टूबर, 1998 की रात दो काले हिरण की गोली मारकर हत्या करने के अपराध में गुरुवार को पांच साल जेल और दस हजार जुर्माने की सजा सुनाई गई. 
बिश्नोई समाज के वकील महिपाल बिश्नोई ने बताया कि क्योंकि यह मामला लंबे समय से चल रहा है। ऐसे में सरकारी वकील की तरफ से सेशंस कोर्ट में दलील दी गई कि सीजेएम कोर्ट के रिकॉर्ड भी देखने होंगे। ऐसे में जमानत को एक दिन टालने में इस दलील को अहम माना जा रहा है. वकीलों ने कहा कि अन्य आरोपियों की तरह सलमान खान को भी संदेह का लाभ मिलना चाहिए.
 इसके अलावा उनके वकील का कहना था कि इस फैसले को आने में 20 साल का समय लगा, ऐसे में उनके ये 20 साल भी सजा से कम नहीं थे. सलमान के वकीलों ने कोर्ट में पेश हुए गवाहों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वे भरोसे के लायक नहीं हैं. उन्होंने कहा कि सलमान के कमरे से हथियार नहीं मिले हैं, साथ ही उनकी जिप्सी को लेकर भी सवाल उठाए हैं। कोर्ट जाने से पहले सलमान के वकील महेश बोड़ा ने दावा किया कि उन्हें धमकी मिल रही है बोड़ा ने आरोप लगाया है कि उन्हें धमकी भरे कॉल और मैसेज आए. इसके बावजूद वह सलमान के केस से जुड़े रहेंगे.