कर्नाटक के शृंगेरी शारदा मंदिर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी

160

कर्नाटक दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को शृंगेरी शारदा पीठ पहुंचे हैं. इससे पहले मंगलवार को कर्नाटक के 12वीं सदी के समाज सुधारक बासवन्ना का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां समावेशी नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने किसानों को दरकिनार कर दिया, लेकिन बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर दिए.
राहुल ने तटीय उडिपी जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मोदी बासवन्ना के बारे में बात करते हैं, लेकिन उनकी नीतियां समावेशी नहीं हैं. यदि वह बड़े उद्योगपतियों के 25 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर सकते हैं, तो किसानों की मदद क्यों नहीं कर सकते.

राहुल कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. उन्होंने उपस्थित जनसमूह से कहा कि यद्यपि किसानों को उनके उत्पादों के लिए उचित एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) का वादा किया गया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया.
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "इसके ठीक विपरीत हमारी राज्य सरकार ने सिंचाई परियोजनाओं पर मोदी सरकार द्वारा पूरे देश के लिए किए गए खर्च से तीन गुना धनराशि खर्च किया है.
आप को बता दे कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने कहा, "हम नफरत नहीं फैलाते, हम बासवन्ना के सिद्धांतों को मानते हैं. इसके एक दिन पूर्व सोमवार को कर्नाटक सरकार ने बासवन्ना के अनुयायी लिंगायतों और वीरशैवों को धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा देने पर अपनी सहमति दे दी है.