बीजेपी फूलपुर और गोरखपुर की दोनों सीट हारी, दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की

35

उत्तरप्रदेश और बिहार में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे अब सामने हैं. उत्तर प्रदेश के फूलपुर में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन ने बीजेपी को हराया दिया है. फूलपुर में सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल ने बीजेपी के कौशलेंद्र पटेल को 59613 वोटों से हराया.

फूलपुर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सीट थी. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की सीट गोरखपुर पर भी बीजेपी पिछड़ रही है. तो वहीं बिहार के अररिया में भी राजद उम्मीदवार ने बीजेपी के प्रदीप सिंह को पछाड़ दिया है.

वहीं दूसरी तरफ बिहार के जहानाबाद विधानसभा सीट पर भी राजद ने जीत दर्ज कर ली है. बीजेपी ने बिहार की भभुआ विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है.

आप को बता दे कि गोरखपुर-फूलपुर उपचुनावों में हार के बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम इस गठबंधन को समझने में फेल रहे, जिसका एक कारण अतिआत्मविश्वास भी है.

दोनों चुनाव हमारे लिए एक सबक है, इसकी समीक्षा की काफी जरूरत है. योगी ने कहा कि इस फैसले को स्वीकार करते हैं. जीते हुए प्रत्याशी को बधाई देता हूं.

यूपी सीएम बोले कि अंतिम समय में सपा-बसपा एक साथ आई, दोनों पार्टियां राज्यसभा चुनावों की वजह से एक साथ आई. हम इस गठबंधन को समझने में फेल रहे.

जिसका एक कारण अतिआत्मविश्वास भी है. हम अपनी कमियों को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे, हम भविष्य की बेहतर योजना पर काम करेंगे. प्रदेश में जो बेमेल राजनीतिक सौदेबाजी का प्रयास शुरू किया गया है, जनता उसको समझती है.