श्रीदेवी को पुरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम बिदाई दी गयी

604

श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हो रहा है. उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटा गया. इसके बाद सफेद फूलों से सजी गाड़ी में उनकी अंतिम यात्रा निकली. फिल्मी कलाकारों की आखिरी यात्रा को राजकीय सम्मान मिलने की बात करें तो पिछले साल शशि कपूर को भी तिरंगे में लिपटाकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था. 
बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा. बुधवार को मुंबई के सेलिब्रेशन क्लब में अजय देवगन, काजोल, राकेश रोशन, दीपिका पादुकोण समेत कई बड़े सितारों ने श्रीदेवी के अंतिम दर्शन किए.
 श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में पहुंच चुका है. एक्ट्रेस के दीदार के लिए भारी मात्रा में फैन्स मौके पर मौजूद हैं. कपूर खानदान के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी यहां पहुंच रहे हैं. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने बैरिकेट्स लगाए हैं. 

बॉलीवुड अभिनेता अनु कपूर और अरबाज खान सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंच चुके हैं. सोनम कपूर कथित बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ नजर आईं.

आप को बता दे कि श्रीदेवी के शव को एक विशेष विमान से दुबई से मुंबई ले आया गया, जिसमें बोनी कपूर, संजय कपूर, राहुल रवैल और अर्जुन कपूर भी साथ आए. 

इस मौके पर एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन भीड़ से बचाने के लिए एंबुलेंस को गेट नंबर-1 से बाहर निकाला गया जो एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के करीब है. अनिल कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर श्रीदेवी का शव लेने पहुंचे थे.

दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की मौत का केस बंद कर दिया है. केस बंद करने के बाद ही परिवार को पार्थिव शरीर सौंपा गया. पुलिस ने पूछताछ के बाद श्रीदेवी के पति बोनी कपूर को क्लीन चिट दे दी. पुलिस के मुताबिक, इस केस में ऐसा कुछ नहीं है.

जिस पर संदेह किया जा सके. डेथ सर्टिफिकेट के मुताबिक, श्रीदेवी की मौत दुर्घटनावश डूबने की वजह से हुई. जबकि मौत के तुरंत बाद कार्डिएक अरेस्ट की वजह से निधन की बात सामने आई थी.