PNB फ्रॉड केस ने लिया एक रोमांचक मोड़ इससे जुड़े लोगो के पासपोर्ट निलंबित

291

हीरा कारोबारी नीरव मोदी और बिजनेस में उनके पार्टनर मामा मेहुल चोकसी का पासपोर्ट चार हफ्ते के लिए निलंबित कर दिया गया है. दोनों ही व्यापारियों पर 11 हजार 400 करोड़ का घोटाला करने का आरोप लगा है.

ईडी, आईटी और सीबीआई ताबड़तोड़ इन दोनों के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इसी बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि नीरव मोदी न्यूयॉर्क के एक होटल में हैं. हालांकि जब विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से नीरव मोदी की लोकेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह हमारे किसी भी अधिकारी के संपर्क में नहीं है और अब तक उनकी लोकेशन की भी जानकारी नहीं मिल पाई है.

हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि नीरव मोदी जेडब्ल्यू मैरियट के एसेस हाउस में मौजूद हैं. वह होटल के 36वें फ्लोर पर आलीशान सुइट्स में हैं।इस सुइट्स का एक दिन का किराया 75 हजार रुपये है रिपोर्ट्स के मुतातिब यह होटल साढ़े 67 लाख रुपये में 90 दिन के लिए बुक कराया गया है. विदेश मंत्रालय ने नीरव और उसके मामा एवं बिजनेस पार्टनर मेहुल चोकसी के पासपोर्ट तत्काल प्रभाव से चार हफ्ते के लिए निलंबित कर दिए हैं. पासपोर्ट रद्द करने से पहले इसका जवाब देने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है. अगर वह इस बीच जवाब नहीं देते हैं तो मान लिया जाएगा कि उनके पास अपने बचाव में कोई स्पष्टीकरण नहीं है उनके पासपोर्ट को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.