भारतीय सनिको द्वारा LOC पर 2018 की अब तक की कार्यवाही में 20 पाकिस्तानी सेनिक मारे गये

270

भारत और पाक के बीच गहरे होते तनाव का सीधा असर दोनों देशों की सीमा पर भी देखा जा रहा है जहां पर लगातार दोनों तरफ से फायरिंग और जानें जा रही है समाचार एजेंसीयों ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना की कार्रवाई में इस साल अब तक कम से कम 20 पाकिस्तानी रेंजर्स मारे गए हैं जबकि कई घायल हुए हैं.

समाचार एजेंसीयों के मुताबिक,  जम्मू कश्मीर के पीर पांजाल रेंज में नियंत्रण रेखा के पार घुसपैठ की फिराक में बैठे करीब 180 से 200 आतंकियों की खुफिया रिपोर्ट के बाद सेना की तरफ से घाटी में निगरानी और बढ़ा दी गई है. दक्षिणी पीर पंजाल रेज में जो इलाके आते हैं वो है- पूंछ ,राजौरी और  मेंढर.

सेना के बड़े ऑफिसर का यह कहना है कि घाटी में इस वक्त सेना के जवान बेहद सक्रिय है और लगातार हो रहे संघर्ष विराम उल्लंघन के चलते वह ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दे रहे हैं पिछले साल भारतीय सेना की फायरिंग में 138 की मौत हुई थी जबकि 156 घायल हुए थे.

उधर, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री खुर्रम दस्तगीर खान ने आरोप लगाया कि भारत ने पाकिस्तान के साथ संबंध सामान्य बनाने का अवसर गंवा दिया है साथ आरोप लगाया कि अपने शत्रुतापूर्ण रुख के जरिये भारत ने शांति वार्ता की गुंजाइश को कम कर दिया है.

मीडिया के मुताबिक, पाक रक्षा मंत्री ने बुधवार को पाक संसद के उच्च सदन सीनेट में नीति संबंधी बयान के दौरान ये आरोप लगाए खान ने कहा, 'भारत की मौजूदा सरकार द्वारा लगातार शत्रुतापूर्ण और पाक विरोधी रुख ने शांति वार्ता की गुंजाइश को कम कर दिया है.