PNB महाघोटाले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने मोदी सरकार पर किया वार

255

पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11360 करोड़ रुपए के फ्रॉड ट्रांजैक्शन का मामला अब सियासी रूप लेता जा रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर नीरव मोदी मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने दावा किया है कि नीरव मोदी को पीएम मोदी के साथ दावोस में देखा गया था.

राहुल ने लिखा कि भारत को लूटने का तरीका नीरव मोदी ने समझाया है. सबसे पहले नरेंद्र मोदी को गले मिलो, दावोस में पीएम मोदी के साथ भी दिखो. राहुल ने लिखा कि देश के 12000 करोड़ रुपए चुराओ और विजय माल्या की तरह देश से पैसे लेकर भाग जाओ.

कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस दौरान सरकार सिर्फ मुंह देखती रह गई. राहुल ने अपने ट्वीट में एक हैशटैग का इस्तेमाल किया जिसमें लिखा है #From1MODI2another यानी एक मोदी से दूसरे मोदी तक की कहानी.

आप को बता दे कि नीरव मोदी मामले में कांग्रेस ने सरकार को वित्त मामलों में संसदीय स्टैंडिंग कमेटी में भी घेर लिया. इस कमेटी में कांग्रेस की तरफ से वीरप्पा मोइली और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हैं. अभी ये बैठक हो रही है, कमेटी ने घोटाले से जुड़ी जानकारियां मांगी हैं.

सुरजेवाला ने ट्वीट कर पूछा कि आरोपी नीरव मोदी कौन हैं? क्या यह नया #ModiScam है? क्या उसे भी ललित मोदी और विजय माल्या की ही तरह सरकार के अंदर से किसी आदमी ने सूचना दी थी.

ताकि कार्रवाई होने से पहले वह विदेश भाग जाए? क्या यह नियम बन गया है कि आरोपियों को जनता के पैसे के साथ भागने दिया जाए? सुरजेवाला ने ट्वीट कर पूछा कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है?

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर वार किया. सुरजेवाला ने कहा कि लूटो और भाग जाओ, मोदी सरकार और बीजेपी का चाल है. उन्होंने कहा कि  ललित मोदी, विजय मालया सरकार के नाक के नीचे से भाग गए और सरकार कुछ नहीं कर पाई.

सुरजेवाला ने कहा कि नीरव मोदी पर केस दर्ज होता है, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय ने कुछ नहीं जानकारी होने के बावजूद किया. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का सबसे बड़ा बैंक लूट घोटाला का खुलासा पिछले 24 घंटे में हुआ है. जिसमें कई बैंकों का पैसा भी डूब गया है.

14 फरवरी, 2018 की पंजाब नेशनल बैंक ने सेबी को दी जानकारी में माना कि 11 हज़ार 400 करोड़ का घोटाला हुआ है, सभी बैंकों की राशि को जोड़ दिया जाए तो 30 हज़ार करोड़ का घोटाला होगा. यह आज़ादी के बाद देश का सबसे बड़ा बैंक लूट घोटाला है. उन्होंने कहा कि नीरव मोदी छोटा मोदी है.