श्रीनगर के एक अस्पताल में लश्कर के आतंकी हमला कर एक आतंकी को छुड़ा ले गयें

59

 जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से एक बड़ी खबर आ रही है. मिडिया रिपोर्ट के अनुसार जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में महाराजा हरिसिंह अस्पताल पर आतंकियों ने हमला कर एक पाकिस्तानी आतंकी को छुड़ा लिया है.

आप को बता दे कि आतंकी का अस्पताल में इलाज चल रहा था. बताया जा रहा है कि इस हमले में आतंकी मौजूद सुरक्षा कर्मी का हथियार भी छीनकर भाग गए हैं. इस हमले में एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया है. एक अन्य पुलिस कर्मी घायल भी हो गया है.

जम्मू पुलिस ने बताया कि श्रीनगर अस्पताल के निकट गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया है. वहीं दूसरी तरफ इलाज के लिए ले जाया जा रहा तभी पाकिस्तानी आतंकवादी हमले के दौरान बच कर निकला. आतंकवादी का नाम नावेद जट बताया जा रहा है. नावेद लश्कर का आतंकी था.

हमले के बाद एसएसपी श्रीनगर, इम्तियाज इस्माइल ने कहा कि हम सभी आतंकियों को चेकअप के लिए अस्पताल लाए थे, जिस दौरान उन्होंने हमपर ये हमला किया. इस हमले में एक आतंकी फरार होने में कामयाब रहा है.

नावेद जट उर्फ अबु हनजुल्ला पाकिस्तान के मुल्तान में साहिवाला का रहने वाला है. कश्मीर में लश्कर चीफ अबु कासिम का करीबी था. पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार यह कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है.

आप को बता दे कि अब तक इसकी हरकतों की वजह से सात पुलिसवालों की मौत हुई है. यह दो साल तक जम्मू-कश्मीर में सक्रिय रहा है. बताया यह भी जा रहा है कि पाकिस्तान के मुरीदकी में इसे आतंकी ट्रेनिंग दी गई थी.

अस्पताल में पुलिसवालों पर हुए आतंकी हमले पर पूर्व जनरल जी.डी. बख्शी का कहना है कि ये हमला काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. पाकिस्तान से आने वाले आतंकियों का इलाज जरूरी है. ये आदमी के रूप में भेड़िया हैं, जो लगातार ऐसे काम करते हैं.

आपको बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान की ओर से सीमा पर सीज़फायर उल्लंघन किया गया है. सीज़फायर उल्लंघन में रविवार को कैप्टन कपिल कुंडू समेत चार जवान शहीद हुए थे. पाकिस्तान फायरिंग की आड़ में सीमा पर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है.