टीम इंडिया ने पाकिस्तान को अंडर-19 के सेमीफाइनल में दी मात, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से टक्कर

721

टीम इंडिया ने अंडर-19 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 203 रन से सेमीफाइनल में हरा दिया है. अब टीम इंडिया का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा. फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा. 

आप को बता दे कि भारत ने इस पूरे वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारा है. और टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को 100  रन से भी हरा चुका है. अब देखना यह है कि टीम इंडिया फाइनल में भी यह कमाल दिखा पाती है या नहीं? 

सेमीफाइनल मैच में भारत ने अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 273 रनों का लक्ष्‍य दिया है. भारत की तरफ से शुभमन गिल ने नाबाद 102 रनों की पारी खेली.

इस पारी में शुभमन गिल ने  7 चौके भी लगाए. इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला लिया.

वहीं दूसरी तरफ जब पाकिस्तान खेलने उतरा, तो पाकिस्तान का पहला विकेट मात्र 10 रन के स्‍कोर पर ही गिरा गया. ईशान पोरेल की गेंद पर मोहम्मद आलम 7 रन बनाकर आउट हुए और शिवम मावी ने बाउंड्री लाइन पर उनका शानदार कैच पकड़ा.  

इसके बाद इमरान शाह महज दो रन बनाकर आउट हुए इनका विकेट भी ईशान पोरेल ने लिया. शाह का कैच कप्तान पृथ्वी शॉ ने लिया.  वहीं अली जरयाब महज एक रन बनाकर गली में कप्तान पृथ्वी शॉ को कैच थमा बैठे. पाकिस्‍तान को आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. 

आप को बता दे कि भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी से पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 69 रनों पर ढेर हो गई. तेज गेंदबाज ईशान पोरेल ने पाकिस्तान की कमर तोड़ कर रख दी और शुरुआत में ही 4 विकेट झटके.