
गणतंत्र दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर से कथित आत्मघाती हमलावर लड़की की गिरफ्तारी से खलबली मच गई थी. लेकीन जब पुलिस ने लड़की से पूछताछ की. तो पुलिस ने बताया कि लड़की किसी भी दहशतगर्द संगठन से संपर्क में नहीं है. साथ ही, पुलिस ने कहा कि लड़की को परामर्श की जरूरत है, जिसके बाद उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया जाएगा.
दरअसल, गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले एक इनपुट के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सादिया अनवर शेख नाम की लड़की को गिरफ्तार किया था. पुलिस को जानकारी मिली थी कि ये लड़की गणतंत्र दिवस के मौके पर घाटी में आत्मघाती हमला करने की फिराक में है.
लेकिन जब लड़की से पूछताछ के बाद पुलिस ने पाया कि लड़की न तो किसी आतंकी संगठन से जुड़ी है और न ही उस पर किसी प्रकार का कोई मामला दर्ज है.
आप को बता दे कि मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार लड़की ने 20 जनवरी को अपने दोस्त को एक मैसेज भेजा, जिसमें लिखा था कि वो आत्मघाती हमला जैसा कुछ करने जा रही है.
इस मैसेज का अलर्ट मिलते ही इंटेलिजेंस नेटवर्क हरकत में आया और जानकारी को अपने सभी विभागों से साझा किया.
इसके बाद पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई. पूछताछ में पाया गया कि लड़की किसी भी आतंकी संगठन से जुड़ी नहीं है. इसी कारण पुलिस ने लड़की के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूछताछ में पाया कि लड़की का कट्टरपंथ की तरफ रूझान है, जिसे खत्म करने के लिए उसे परामर्श देने और समझाने की आवश्यकता है. उसकी प्रवृत्ति कट्टरपंथियों की तरह जरूर है लेकिन उसने कोई अपराध नहीं किया है.
गुरुवार की रात कट्टरपंथ की तरफ कथित रूझान रखने वाली पुणे की एक लड़की को जम्मू कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. ऐसी खुफिया सूचना मिली थी कि वह प्रतिबंधित संगठन आईएसआईएस में शामिल होना चाहती है.
पुलिस के मुताबिक पिछले साल नवंबर में सादिया 18 बरस की हुई है. वो पुणे से जम्मू-कश्मीर आई थी और बिजबेहरा में एक पेईंग गेस्ट के तौर पर रह रही थी. उसका इरादा आईएसआईएस में शामिल होने का था.
आप को बता दे कि अधिकारियों ने बताया कि लड़की से गहन पूछताछ के दौरान उसका कट्टरपंथ की तरफ रूझान होने का पता चला, लेकिन उसके पीछे सुरक्षा बलों के हाथों कश्मीर के लोगों को कथित रूप से परेशान किए जाने से जुड़ा सोशल मीडिया का दुष्प्रचार जिम्मेदार था.
राज्य पुलिस ने बताया कि उन्होंने लड़की की मां और एक अन्य संबंधी से संपर्क किया गया है और उसे उनके हवाले कर दिया जाएगा क्योंकि उसके खिलाफ घाटी या महाराष्ट्र में कोई मामला दर्ज नहीं है.