
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस से ठीक पहले देश 18 बहादुर बच्चो को नेशनल ब्रेवरी अवार्ड से सम्मानित किया. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बच्चों को उनके भविष्य के शुभकामनाएं भी दी.
बता दे कि इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी भी मौजूद थी. आप को बता दे कि 18 में से 3 बच्चों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया.
बच्चों को सम्मानित करेत हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन बच्चों की बहादुरी के किस्से अब सभी के जुंबा पर हैं. इन बच्चों ने अपनी बहादुरी से न सिर्फ एक मिसाल पेश की है बल्कि आज यह बच्चे देश के कई अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा भी हैं.
इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जितने भी बच्चे सम्मानित किए गए हैं उनमें से अधिकतर बच्चे गांव से हैं. शायद उनके दैनिक संघर्ष की वजह से उनके अंदर यह भावना पैदा हुई और वह हर परिस्थिति में बहादुरी के साथ काम करने में सक्षम हुए.
पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि मैं सभी विजेताओं, उनके अभिभावक और अध्यापको को भी बधाई देता हूं. साथ ही उन लोगों का भी धन्यवाद करता हूँ. जिन्होंने इन बच्चों के काम को नोटिस किया और इसे सभी के सामने रखा.
आप को बता दे कि मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी राष्ट्रपति भवन में इन बच्चों से मुलाकात की थी. जानकारी के मुताबिक ये सभी बच्चे राजपथ पर होने वाली 26 जनवरी की परेड में ये बच्चें हिस्सा लेंगे.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन बच्चों के लिए एक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन भी करेंगे.मरणोपरांत पुरस्कार पाने वालों के परिजन यह सम्मान लेंगे. आप को बता दे कि सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी इन बच्चों को सम्मानित कर चुके हैं.