यूपी के मथुरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बच्चें को लगी गोली

20a

 

उत्तर प्रदेश के मथुरा के मोहनपुर अडूकी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 8  साल के एक मासूम की मौत हो गई. पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में एक गोली मासूम के सिर में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

बता दे कि मृतक बच्चे के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए परिजनों ने कहा कि कहीं कोई बदमाश नहीं था. पुलिस बदमाश होने के अंदेशे में गोली चला रही थी, जो बच्चे को लग गई. 

वहीं दूसरी तरफ इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चे की मौत पर दुख जताते हुए परिवार के लिए 5 लाख रुपये के मुआवज़े का एलान किया है.

बताया जा रहा है कि हाईवे थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर अड़ूकी में बुधवार शाम करीब छह बजे दबिश के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में एक बच्चे की सिर में गोली लगने से मौत हो गई. 

अब गोली बदमाशों की लगी या पुलिस की यह अभी साफ नहीं हो सका है. वहीं परिजनों का कहना है कि कहीं बदमाश नहीं थे, पुलिसवालों ने बदमाश होने के अंदेशे में गोली चलाई थी जो बच्चे को लग गई. 

बताया जा रहा है कि गांव मोहनपुर अड़ूकी में बुधवार शाम करीब छह बजे एक दरोगा और चार सिपाही अमरनाथ के मकान पर पहुंचे थे. अमरनाथ का घर गांव से बाहर है और घर के पास ही बगीचा बना रखा है. 

आप को बता दे कि जब से उत्तर प्रदेश में आदित्यनाथ योगी मुख्यमंत्री बनें है, जब से उत्तर प्रदेश पुलिस एक्शन में है. आए दिन यूपी पुलिस बदमाशों का एनकाउंटर या फिर गिरफ्तार कर रही है.