रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण सुखोई से उड़ान भरने वाली पहली महिला बनी

18a

 

रक्षामंत्री का पदभार संभालने के बाद से ही निर्मला सीतारमण एक्शन में नजर आ रही हैं. उन्होंने राजस्थान के जोधपुर में सुखोई-30 एमकेआई में ऐतिहासिक उड़ान भरी. 

बता दें कि वो पहली महिला रक्षामंत्री हैं जिन्होंने लड़ाकू विमान में उड़ान भरी है. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा तैयारियों का जायजा भी लिया.

रक्षामंत्री को सुखोई की उड़ान करवाने का जिम्मा 31 स्क्वार्डन लॉयन के पास था. बता दे कि हाल ही में रक्षा मंत्री सीतारमण ने आईएनएस विक्रमादित्य पर मिग-29 के की सवारी भी की थी.

गौरतलब है कि सुखोई-30 एमकेआई एयरफोर्स का एक अहम हिस्सा है. भारत के पास 2020  तक कुल ऐसे 270 प्लेन (13 स्क्वार्डन) होंगे. ये फाइटर प्लेन अब मिग-21 और मिग-27 की जगह लेंगे.

रक्षामंत्री का पद संभालने के बाद से ही रक्षा मंत्री सीतारमण जवानों की हौसला बढ़ाती रहती हैं. इससे पहले बीते वर्ष भी वे भारत-पाकिस्तान सीमा पर पहुंचीं थीं. 

जहां उन्होंने देश की सैन्य तैयारियों का जायजा लिया. वे अरुणाचल सीमा पर भी पहुंची थीं और चीनी सैनिकों का अभिवादन भी किया था. उन्होंने जैसलमेर की पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए की जा रही सैन्य तैयारियों को देखा था.

इस दौरान रक्षा मंत्री ने पोखरण में डीआरडीओ द्धारा विकसित आधुनिक शक्तिशाली थर्ड जनरेशन अपग्रेडेड टैंक अर्जुन मार्क-2 की जबरदस्त फायरिंग क्षमता को भी देखा था.

वहीं खेतलाई रेंज में डीआरडीओ के बनाए 155  एमएम की देशी गन की खूबीयों के बारे में डीआरडीओ और सैन्यधिकारियों से जानकारी भी हासिल की. 
रक