
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर हमला हुआ है. बक्सर के नंदन में समीक्षा यात्रा के दौरान उनके काफिले पर पथराव किया गया. हमले में नीतीश कुमार को बचा लिया गया. वहीं, कई सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं.
बताया जा रहा है कि लोग सीएम से मिलकर अपनी मांग और शिकायत बताना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने प्रशासन से बात भी की थी. लेकिन प्रशासन ने इस मांग को ठुकरा दिया. इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव कर दिया.
आप को बता दे कि मुख्यमंत्री रोजाना एक जिले का दौरा करते हैं और वहां पर विकास कार्यों की समीक्षा तथा लोगों से मिलने के बाद जनसभा को संबोधित करते हैं. इसी कड़ी में आज नीतीश कुमार बक्सर के नंदन पहुंचे थे. जहाँ पर उनको लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ गया.
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चल रही विकास समीक्षा यात्रा पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि इस यात्रा में रोजाना 10 करोड़ रुपए का खर्चा हो रहा है.
ये यात्रा खुद अपने आप में एक महा घोटाला है. जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार को जन समर्थन नहीं मिल रहा है और इसी की वजह से सरकार अब जबरन लोगों को उनकी जनसभा में दूर-दूर से खींच कर ला रही है. उनके इस दौरे का मकसद राज्य सरकार द्धारा पिछले कुछ सालों के दौरान शुरू की गई विकास योजनाओं का जमीनी स्तर पर जायजा लेना है.