जेट एयरवेज की एयर होस्टेस विदेशी करेंसी के साथ गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी

0086

 

दिल्ली में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस की टीम ने जेट एयरवेज की एक एयर होस्टेस को गिरफ्तार किया है. उसके पास से साढ़े तीन करोड़ रुपये की कीमत के डॉलर भी बरामद हुए हैं.

एयर होस्टेस पर हवाला के जरिए विदेशी करेंसी बाहर भेजने का आरोप है. जानकारी के अनुसार जितना पैसा बाहर भेजा जाता था उसका 50 प्रतिशत एयर होस्टेस अपने पास रख लेती थी. 

गिरफ्तारी के बाद आज इस एयर पोस्टेस को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा. एयर होस्टेस को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है.

जेट एयरवेज की इस एयर होस्टेस पर हवाला के जरिए विदेशी करेंसी बाहर भेजने का आरोप है. गिरफ्तारी के समय एयर होस्टेस से साढ़े तीन करोड़ रुपये की विदेशी करेंसी बरामद हुई है. 

उसने खाने के पैकेट में अमेरिकी डॉलर्स भरे थे. नोटों के बंडल को एल्यूमीनियम फॉयल में लपेटकर बैग में इस तरह छिपा रखा था कि वह कोई खाद्य पदार्थ की तरह लगे.

डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने खुफिया सूचना के बाद एक्शन लिया. एयर होस्टेस ने कबूल किया है कि वो पूरी रकम का 50 प्रतिशत कमीशन के तौर पर लेती थी.

ऐसा काफी समय से चल रहा था. फिलहाल एयर होस्टेस और उसको हवाला का पैसा देने वालों के कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. जल्द ही वो लोग भी पकड़ें जायंगे. जो उसको ये सब करने के लिए पैसा देते थे.