राज्यसभा नहीं भेजे जानें पर कुमार विश्वास का छलका दर्द, AAP से बना सकते है दुरी

0072

 

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. आप की तरफ से संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और सुशील गुप्ता राज्यसभा जायंगे.

नाम के ऐलान के बाद कवि और पार्टी नेता कुमार विश्वास का दर्द छलका है. कुमार ने कहा कि मुझे सर्जिकल स्ट्राइक, टिकट वितरण में गड़बड़ी, जेएनयू समेत अन्य मुद्दों पर सच बोलने के लिए मुझे दंडित किया गया है. मैं इस दंड को स्वीकार करता हूं.

आगे बोलते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि सब अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं. आप अपनी लड़ रहे हैं, मैं अपनी लड़ रहा हूं. मैं बहुत शुभकामाएं देता हूं. जिनको रामलीला मैदान के लिए चुना है.

 

आगे बोलते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि मै अरविंद केजरीवाल और पूरी पार्टी जिन लोगों ने तय किया है उनको बधाई देता हूं. नवनीत बना कर भेजा है देश के सर्वोच्च सदन में जहां अटल और इंदिरा की आवाज गूंजती थी.

कुमार विश्वास ने इसके साथ ही एक ट्वीट भी किया. उन्होंने ट्वीट के साथ लिखा कि सबको लड़ने ही पड़े अपने-अपने युद्ध, चाहे राजा राम हो, चाहे गौतम बुद्ध''.

आपको बता दें कि 5 जनवरी को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख है. उससे पहले कई तरह की अटकलें जोरों पर थीं. 

आप को बता दे कि राज्यसभा के लिए कुमार विश्वास, आशुतोष समेत कई बड़े नेताओं का नाम चर्चा में था. लेकिन जब मनीष सिसोदिया से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बैठक के अंदर कई विषयों पर चर्चा हुई थी.