
दिल्ली में डीजल की कीमत आसमान छू रही है. मंगलवार को डीजल की कीमत ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. मंगलवार को दिल्लीज में डीजल के दाम 59.76 रुपये प्रति लीटर है. जोकि दिल्ली में डीज़ल की अब तक की सबसे ज़्यादा क़ीमत है.
वहीं देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत भी कुछ कम नहीं है. दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 69.97 रुपये प्रति लीटर है. इससे पहले सोमवार को डीजल की कीमत 59.70 रुपये प्रति लीटर थी और पेट्रोल की क़ीमत 69.97 रुपये प्रति लीटर रही थी.
आप को बता दे कि कोलकाता और चेन्नई में डीज़ल सितंबर 2014 में सबसे महंगा था. वहीं सरकार ने इस बात के संकेत दिए है कि पेट्रोल और डीजल को भी जीएसटी के दायरे में लाया जा सकता है.
वहीं केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए 28 दिसंबर 2017 को राज्यों से पेट्रोल एवं डीजल पर बिक्री कर या मूल्यवर्धित कर (वैट) कम करने का कहा था.
मंत्री धर्मेन्द्र ने कहा था कि कई राज्यों ने वैट में कटौती की है. हम फिर से अपील करेंगे कि जिन राज्यों में वैट अधिक है वे उपभोक्ताओं के हित में इसे कम करें.
उन्होंने कहा कि राज्यों के बीच एकमत कायम हो जाने पर पेट्रोलियम उत्पादों को भी माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाया जा सकता है लेकिन उसमें सभी राज्यों को एकमत रहना पड़ेगा.
वहीं दूसरी तरफ सरकार ने अक्तूबर में पेट्रोल पर सीमा शुल्क 21.48 रुपये से घटाकर 19.48 रुपये तथा डीजल पर सीमा शुल्क 17.33 रुपये से कम कर 15.33 रुपये प्रति लीटर कर दिया था. लेकिन सरकार ने अक्टूबर के बाद से कोई कटौती नहीं की है.
वहीं देश की राजधानी दिल्ली से सटे हुए नॉएडा में आज डीजल 60.70 रूपयें प्रति लीटर है, जबकि पेट्रोल 72.21 रूपयें प्रति लीटर है. वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डीजल 60.68 रूपयें प्रति लीटर है और पेट्रोल 72.17 रूपयें प्रति लीटर है.
आप को बता दे कि सबसे ज्यादा पेट्रोल की कीमत देश की आर्थिक राजधानी कहें जाने वाली मुंबई में है. मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 77.87 रूपयें प्रति लीटर है.