
देश के आर्थिक राजधानी मुंबई में बीती रात पब में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि इस हादसे में घायल लोगों की संख्या बढकर अब 55 हो गयी है.
बता दे कि आग देर रात करीब 12 बजे लगी. फायर ब्रिगेड की दर्जन भर गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है. इस हादसे में मरने वालों में 12 महिलाएं जबकि 3 पुरुष थे.
मुंबई पुलिस के अनुसार, मोजोस लॉउंज में 'ऑल वुमन लास्ट नाइट' थीम पर पार्टी थी. जिस कारण पब में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी. आग लगते ही पब में भगदड़ मच गई.
हादसे के बाद रेस्तरां मालिक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा बीएमसी पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं, कहा जा रहा है कि पब के पास 'रूफ टॉप पब' की परमिशन नहीं थी.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने घायलों के लिए दिल्ली में सभी ट्रॉमा सेंटरों को तैयार रहने के निर्दश दिए हैं. महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इस मामले पर संपर्क में हैं.
ये मामला संसद में भी उठा. बीजेपी सांसद किरीट सोमैया बोले कि ये हादसा एक तरह का डेथ ट्रैप था, इस मसले पर कड़ा एक्शन लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस इलाके में जितने भी बार या पब हैं उनका फायर ऑडिट होना चाहिए. शिवसेना कोटे से केंद्रीय मंत्री अनंत गीते ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए.
इस बीच कुछ महिलाओं ने बाथरूम में खुद को लॉक कर लिया. आग का धुंआ बाथरूम में घुसा और दम घुटने से महिलाओं की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ज्यादातर महिलाओं की लाश बाथरूम से ही बरामद हुई है.
वहीं इस हादसे के दौरान पब में मौजूद सुलभा अरोरा से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आग लगते ही पब में भगदड़ मच गई. लोगों ने मुझे धक्का दिया और मुझे कुचल कर बाहर निकल गए.
आप को बता दे कि लोगों की लाशें पब के फ्लोर पर पड़ी थीं. लोग बस बाहर निकल कर अपनी जान बचाना चाहतें थे. बहार निकलने की जल्दी में लोग अपने पैरों के नीचें लोगों को कुचल कर बाहर निकल रहे थे.
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन मुंबई पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट शर्किट के कारण आग लगी है.
बता दें कि इस इलाके में कई कॉरपोरेट ऑफिस हैं,जो 24 घंटे खुले रहते हैं. आग से कई न्यूज चैनलों के भी ऑफिस जलने की खबर है.