राहुल गाँधी को पार्टी की कमान सौंपकर, छुट्टियां मनाने गोवा पहुँचीं सोनिया गाँधी

0057

 

कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इन दिनों राजनीति से दूर गोवा में छुट्टियां मना रही हैं. बता दे कि गुरुवार सुबह-सुबह सोनिया गाँधी को साउथ गोवा में अपने कुछ करीबियों के साथ साइकिल चलाते हुए देखा गया.

जब लोगों की नजर सोनिया गाँधी पर पड़ी तो उनके साथ सेल्फी खिंचवाने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. बताया जा रहा है कि सोनिया गाँधी साउथ गोवा के लीला होटल में ठहरी हैं. वे जनवरी में वापस दिल्ली लौटेंगी.

आप को बता दे कि जब से राहुल गाँधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है. तब से ही सोनिया गाँधी राजनीति से दूर-दूर दिखाई पड़ रही है. हालांकि अभी उन्होनें अधिकारिक तौर पर राजनीति से संन्यास नहीं लिया है.

जानकारी के मुताबिक सोनिया गाँधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद पर बनने होने के दौरान कभी छुट्टियां नहीं ली थी. इसलिए वे अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद गोवा में छुट्टिया मनाने आई है.

गोवा में वे काफी रिलैक्स मूड में दिखीं. उन्होंने गोवा में सुबह-सुबह साइकलिंग भी की. साथ ही साथ सोनिया गाँधी ने लीला होटल में ब्रेकफास्ट में मसाला डोसा भी खाया.

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक  सोनिया के साथ उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा भी गोवा आई हुई हैं. कुछ दिन पहले वे इसी होटल में उस वक्त आई थीं जब दिल्ली में दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ गया था.

कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद सोनिया को अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ दिल्ली के खान मार्केट में देखा गया था. उन्होंने कुछ कार्ड और स्टेशनरी का सामान खरीदा था. आपको बता दें कि सोनिया गोवा में भले ही छुट्टियां मना रही हों लेकिन कांग्रेस ने साफ कर दिया कि सोनिया गाँधी अध्यक्ष पद से रिटायर हुई हैं, राजनीति से नहीं.