सदन में हंगामा जारी, विपक्ष की मांग पीएम मोदी अपने बयान पर मांगे माफ़ी

0041

 

लोकसभा और राज्यिसभा में मंगलवार को कार्यवाही के दौरान कांग्रेस ने राज्यासभा में पीएम नरेंद्र मोदी द्धारा मनमोहन सिंह के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर हंगामा किया.  कांग्रेस के सांसदों की मांग थी कि पीएम मोदी अपने बयान पर माफी मांगे.

राज्यमसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थोगित हो गई है.  वहीं आरजेडी के सांसद ने लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में कमी किए जाने के मामले में लोकसभा में स्थसगन प्रस्ता व दिया है. 

वहीं टीएमसी नेताओं ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले महात्माथ गांधी की प्रतिमा के सामने एफआरडीआई बिल के विरोध में प्रदर्शन किया है.

दूसरी तरफ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को राज्यशसभा मंव एक लिखित उत्तेर में कहा कि वन रैंक और वन पेंशन के मुद्दे पर गौर करने के लिए उन्हों ने किसी नई समिति का गठन नहीं किया है.  

वहीं सोमवार को लोकसभा में विपक्ष और सत्तापक्ष के हंगामे के कारण कामकाज बाधित रहने के बावजूद पांच विधेयक पेश किये गए, जिसमें लोक प्रतिनिधित्व संशोधन विधेयक, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद अधिनियम, उपदान संदाय संशोधन विधेयक, दंत चिकित्सा संशोधन विधेयक और भारतीय वन संशोधन विधेयक शामिल है.

निचले सदन में शोर शराबे के बीच ही लोकसभा में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सामान्य बजट से जुड़ी 2017-18  के लिये पूरक अनुदान की अनुपूरक मांगों के लिये दूसरे बैच का प्रस्ताव सदन में पेश किया. 

इसमें सरकार ने वर्ष 2017-18  के लिए पूरक अनुदान मांगों के दूसरे बैच में 66,113  करोड़ रूपये के सकल अतिरिक्त व्यय को अधिकृत करने के लिये संसद का अनुमोदन मांगा.