
गुजरात में मोदी मैजिक के दम पर भाजपा ने एकबार फिर वापसी की है. भाजपा की जीत पर पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने ईवीएम पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि 'सूरत, राजकोट और अहमदाबाद में ईवीएम मशीनों में टेपरिंग हुई है.
क्योंकि यहां हार और जीत का अंतर बेहद कम है. भाजपा ने पैसों के बल पर यह जीत हासिल की है. उन्होंने कहा कि 'चुनाव परिणाम के बाद भी ईवीएम एक बड़ा मुद्दा रहेगा. इस मुद्दे पर सभी विपक्षी दलों को एकसाथ खड़ा होना होगा.
आपको बता दे कि चुनाव से पहलें पाटीदार नेता हार्दिक पटेल कांग्रेस की जीत के प्रति बहुत ज्यादा आश्वस्त दिखाई दे रहे थे. लेकिन उन्होंने EVM में आशंका की गड़बड़ी जताई थी.
हार्दिक ने ट्वीट में लिखा कि बीजेपी चुनाव हार रही है, लेकिन रिजल्ट से पहले में EVM बड़ी गड़बड़ी करेगी. उन्होंने आगे लिखा है कि अगर बीजेपी EVM में गड़बड़ी नहीं करती है तो 82 से अधिक सीटें नहीं जीत पाएगी.
वहीं दूसरी तरफ बीजेपी की तरफ से कहा जा रहा है कि जब कांग्रेस पंजाब में जीती थी क्या तब भी EVM में गड़बड़ी थी. बीजेपी की तरफ से कांग्रेस पर यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि कांग्रेस चुनाव के प्रति लोगों में अविश्वास पैदा कर रही है.
बीजेपी की तरफ से यह भी बोला जा रहा है कि अगर EVM में गडबड़ी है तो जब चुनाव आयोग की तरफ से इस मुद्दे पर बात करने के लिए बुलाया जाता है? तो वहां पर कांग्रेस की तरफ से कोई क्यों नहीं जाता है.
राहुल गाँधी को लेकर बीजेपी के प्रवक्ता समित पात्रा ने कहा कि EVM में कोई गडबड नहीं है. गडबड़ी राहुल गाँधी के अंदर है, इसलिय कांग्रेस सबसे पहलें राहुल गाँधी का टेस्ट कराए.