राहुल गाँधी का इंटरव्यू दिखाने पर टीवी चैनलों पर हुई एफआईआर दर्ज

0031

 

चुनाव आयोग ने राहुल गाँधी का इंटरव्यू दिखाने वाले न्यूज़ चैनलों पर एफआईआर दर्ज कराई है. चुनाव आयोग का कहना है कि यह आचार सहिंता का उलंघन है. जिसके चलते राहुल गाँधी को भी कारण बताओ नोटिस भेजा गया है.

चुनाव आयोग ने राहुल गाँधी को कारण बताओ नोटिस भेजकर पूछा है कि राहुल गाँधी बताएं कि उन पर कार्यवाहीं क्यों नहीं की जाए. राहुल गाँधी को जवाब देने के लिए 18 दिसंबर तक का समय दिया गया है.

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है. कांग्रेस का कहना है कि चुनाव आयोग दोह्ररा रविया अपना रहा है. और अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की.

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात के बाद चुनाव आयोग को आचार सहिंता का उलंघन करने वाले बीजेपी नेताओं की लिस्ट चुनाव आयोग को सौपी.

वहीं कांग्रेस ने बीजेपी के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि जब 9 दिसंबर को गुजरात में पहलें चरण का मतदान था. उससे एक दिन पहलें बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था. क्या यह आचार सहिंता का उलंघन नहीं है?

कांग्रेस के नेता सुरजेवाला ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग मिडिया की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहा है.

केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने दिल्ली में एक सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस बहुत डर गईं है. इसलिए राहुल गाँधी ने अपना इंटरव्यू देकर आचार सहिंता का उलंघन किया.