
गुजरात विधानसभा चुनाव में अब मतदाताओं की बारी है. आज पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. जिसके तहत 19 जिलों की 89 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस चरण में कुल 977 उम्मीदवार मैदान में हैं.
आप को बता दे कि इन 89 सीटों पर कुल 2 करोड़ 12 लाख वोटर्स है. जो 922 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. इन 89 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है.
आप को बता दे कि इन गुजरात में पहलें चरण की वोटिंग में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जीतू वघानी, मंत्री बाबू बोखिरिया और कांग्रेस के दिग्गज नेता अर्जुन मोढवाडिया सहित कई सियासी दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है.
वहीं मतदान शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से मतदान की अपील को लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि गुजरात चुनावों के पहले चरण की शुरुआत हो रही है. मैं आज सभी मतदाताओं को रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं. विशेष रूप से युवाओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने का आग्रह करता हूं.
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने भी लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए ट्वीट किया मतदाताओं की भागीदारी लोकतंत्र की आत्मा होती है. सुबह 10 बजे तक लगभग 12 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है.
गुजरात चुनाव में पहली बार वोट डाल रहे युवा साथियों का बहुत स्वागत और अभिनन्दन.गुजरात की जनता से अपील है कि भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं.
Capitalkhabar.in की तरफ से भी गुजरात के लोगों से ये अपील की जाती है कि ज्यादा से ज्यादा मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत बनाये.
गुजरात के बाकि 93 सीटों पर मतदान 14 दिसंबर को होगा. चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को आयंगे. राज्य में पहली बार ईवीएम के साथ वोट वेरिफिकेशन पेपर ऑडिट ट्रेल मशीन (वीवीपीएट) का उपयोग किया जा रहा है. मतदान के लिए 24,689 बूथ बनाए गए हैं.
18 दिसंबर को सबसे तेज़ नतीजे देखने के लिए अपने गूगल पेज पर capitalkhabar.in पर लॉग इन करे. और गुजरात चुनाव की पल पल की खबर देखें.