मणिशंकर अय्यर पर कांग्रेस ने की कार्यवाहीं, पीएम मोदी को कहा था नीच

0027

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पीएम मोदी को नीच बताया था. जिस पर राहुल गाँधी ने ट्वीट कर मणिशंकर अय्यर को माफ़ी मांगने को कहा था.

आप को बता दे कि पीएम मोदी ने गुजरात रैली के दौरान मणिशंकर अय्यर की इस बात को लेकर विपक्ष पर जोर शोर से हमला बोला था. वहीं बीजेपी के दुसरे नेता भी कांग्रेस पर जोर शोर से हमला बोल रहे है.

कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर पर कार्यवाहीं करते हुए उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया है. और मणिशंकर अय्यर को  कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित भी कर दिया है.

दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दरबार चाहयता है दरबारी भी वहीं करता है. रविशंकर का मतलब यह था कि यह सब कांग्रेस पार्टी उनसे करबा रही है.

केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मणिशंकर अय्यर द्धारा नरेंद्र मोदी को ‘नीच’ संबोधित करने को ‘जानबूझकर दिया गया जातिवादी बयान’ करार दिया तथा पार्टी से उनके निलंबन को ‘रणनीतिक’ बताया एवं लोगों से ‘इस खेल’ को समझने की अपील की. 

अय्यर से पहले प्रधानमंत्री ने कहा था कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जाने के बरसों बाद तक राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को मिटाने के प्रयास किए जाते रहे.

लेकिन जिस ‘परिवार’ के लिए ये सब किया गया, उस परिवार से कहीं ज्यादा लोग आज बाबा साहेब से प्रभावित हैं. मणिशंकर अय्यर की बात का जवाब दिया.

प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री को ‘नीच’ कह कर कांग्रेस पार्टी ने भारत के कमजोर एवं पिछड़े वर्ग के लोगों को चुनौती दी है.

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने ट्वीट में कहा कि लोकतंत्र की ताकत तब प्रदर्शित होगी जब एक कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाला व्यक्ति राजनीतिक तौर पर वंशवाद और उसके प्रतिनिधियों को पराजित करेगा. 

एक अन्य ट्वीट में जेटली कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को मणिशंकर अय्यर द्धारा नीच शब्द से संबोधित करना एक ऐसी मानसिकता को प्रदर्शित करता है कि भारत पर केवल एक कुलीन परिवार ही शासन कर सकता है, बाकी सब ‘नीच’ हैं.